अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: भाजपा ने गढ़वा नगर परिषद के लिए कंचन जयसवाल को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है. यह पुष्टि जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने की. कंचन जयसवाल की नाम की घोषणा होते ही नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया है. अध्यक्ष पद के लिए पार्टी स्तर पर हुए रायशुमारी में कंचन जयसवाल के अलावा सुरेंद्र विश्वकर्मा और अनिल पांडेय ने आवेदन दिया था. उसके बाद पार्टी ने कंचन जयसवाल के नाम पर मुहर लगा दी.उधर कंचन जयसवाल के पति विनोद जयसवाल ने बताया कि नामांकन मंगलवार को किया जाएगा. कंचन जयसवाल गढ़वा शहर स्थित प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वह जुलूस के शक्ल में गढ़वा समाहरणालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भीषण जाम, 10 किमी तक थमे पहिए, वाहन चालक भूखे-प्यासे बेहाल