विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नरवा पहाड़ से सटे हितकु पंचायत के केड़ों गांव के ग्रामीणों को जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिंदी ने रविवार एक ही जगह पर करोड़ो रुपए की बड़ी सौगात दी.इधर इस मौके पर उन्होंने पंचायत भवन व उपस्वास्थ्य केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके पूर्व विधायक मंगल कालिंदी ने ग्रामीणों की समस्या सुनी व जल्द ही केडो उपस्वास्थ्य केन्द्र में एंबुलेस सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की.
यहां बताते चले कि इसके पूर्व जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकु पंचायत के केड़ों गांव ( नरवा पहाड़) के ग्रामीणों को पंचायत भवन या उपस्वास्थ्य केन्द्र जाने के लिए उन्हें दो किलो दूर खुखड़ाडीह जाना पड़ता था व अब ग्रामीणों को 17 साल बाद यह सुविधा उनके गांव तक पहुंच गई जहां ग्रामीण केड़ो पंचायत भवन पहुंच कर अपनी योजनाओं लाभ ले सकेंगे वही इस उप स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार की सुविधा लाभ उठा सकेंगे जिसका श्रेय क्षेत्र के जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिंदी,मुखिया पलटन मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ,बुधराम हेंब्रम, सोना राम सोरेन, डोमन टुडू ,सोना राम टुडू को जाता है जिन्होंने समस्याओं को संज्ञान में लिया व ग्रामीणों के संग बैठक कर इस रणनीति को जमीन पर उतरा.
इस मौके पर नवनिर्मित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार. शिक्षा व स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर काम कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़ा काम आगे भी करते रहेंगे.इस कार्यक्रम में हितकु पंचायत के छह गांव हितकु, केड़ों, खुखडाडीह, कदमा, गोड़ाडीह, रुगड़ीडीह के ग्रामीणों समेत जमशेदपुर बी डी ओ, अंचलाधिकारी, मुखिया, माझी बाबा उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता