न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने शुक्रवार को बताया कि 22 मार्च को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है.
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब यह परीक्षा 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. परीक्षा राज्य के आठ जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी. जिन जिलों में परीक्षा आयोजित होगी, उनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका शामिल हैं. जेएसएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी और निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा हवाईअड्डा में तीन दिवसीय CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम, NDRF ने आयोजित किया मॉक अभ्यास