जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कल से, भाग लेने के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी हुए जमशेदपुर रवाना

जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कल से, भाग लेने के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी हुए जमशेदपुर रवाना

जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कल से भाग लेने के लिए सिमडेगा के खिलाड़ी हुए जमशेदपुर रवाना

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
लौह नगरी जमशेदपुर में 04 अप्रैल से शुरू हो रहे जमशेदपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने खेल की नगरी सिमडेगा से टीम हुई रवाना. आज सुबह टीम पायवॉयड क्रिकेट क्लब सिमडेगा के मैनेजर और कोच के साथ 15 सदस्यीय लड़कों की अंडर 15 क्रिकेट टीम सिमडेगा बस स्टैंड से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई. 

सभी बच्चे कल से जमशेदपुर के बिरसा स्टेडियम में होने वाले जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे. टीम को नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, सांसद नगर प्रतिनिधि सतेंद्र रोहिल्ला, कांग्रेस नेता तनवीर आलम, जेएससीए बोर्ड मेंबर श्रीराम पुरी, सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी सहित एसोसिएशन के तस्सु, आशीष शास्त्री आदि ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया.

बता दें कि खेल की नगरी सिमडेगा हॉकी के साथ अब क्रिकेट खेल में भी अपनी खास जगह बनाने लगी है. जेएससीए के गाइडलाइंस में सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन लगातार सिमडेगा जिला में क्रिकेट को बढ़ाने के प्रयास में जुटी है. वर्तमान में सिमडेगा जिला से विभिन्न आयु वर्ग से लड़के और लड़कियों की टीम लगातार बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़े: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया सर्जिकल स्ट्राइक, पूरा इलाका धुआं-धुआं

संबंधित सामग्री

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

झारखंड

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

झारखंड

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार