JMM सांसद विजय हांसदा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'लंबे समय बाद असम की जमीनी स्थिति...'

By : Vaibhaw Vikram
JMM सांसद विजय हांसदा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'लंबे समय बाद असम की जमीनी स्थिति...'

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
JMM सांसद विजय हांसदा ने असम चुनाव को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद असम की जमीनी स्थिति देखने का मौका मिला है. जहां लगातार मुख्यमंत्री और मंत्री चुनावी दौरे पर सक्रिय थे. इसके साथ ही विजय हांसदा ने असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड आकर कई तरह के राजनीतिक बयान दे रहे थे. लेकिन असम की वास्तविक स्थिति कुछ और ही है. 

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि चाय बागानों में मजदूरों को मात्र 250 रुपए दिए जाते हैं. जबकि नरेंद्र मोदी ने मजदूरी बढ़ाने का वादा किया था. जो अब तक पूरा नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि असम में रह रहे झारखंड के लोगों ने मांग की थी कि हेमंत सोरेन वहां आकर उनकी समस्याओं को उठाएं. 

JMM ने दावा किया कि वह 18 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है. विजय हांसदा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के चुनावी दौरे के लिए पहले से ली गई हेलीकॉप्टर अनुमति में बार-बार बाधाएं डाली गईं. साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के बयान और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे शब्द राजनीतिक स्तर को गिराने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका असर चुनाव परिणाम में जरूर दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: नामकुम पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।