जेएमएम-कांग्रेस ने फिर उठाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, पद्...

राजनीति

जेएमएम-कांग्रेस ने फिर उठाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग, पद्म भूषण दिए जाने का भी किया स्वागत

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे और कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जारी किया बयान

जेएमएम-कांग्रेस ने फिर उठाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग पद्म भूषण दिए जाने का भी किया स्वागत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा. यह सम्मान दिशोम गुरु की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी. इस बीच जेएमएम से एक बार फिर दिशोम गुरु के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग उठी है. यह मांग जेएमएम के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने उठाई है.

मनोज पांडे ने कहा- गुरुजी के संघर्ष और योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए.  केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पद्म भूषण सम्मान का भी उन्होंने स्वागत किया है. उन्होंने झारखंड आंदोलन, आदिवासी-मूलवासी अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए गुरुजी के योगदान को ऐतिहासिक बताया है. गुरुजी का संघर्ष सिर्फ झारखंड नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा है. 

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति भवन में शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा, यह पूरे झारखंड के लिए गौरव और सम्मान का क्षण है.

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन और आदिवासी अधिकारों के लिए गुरुजी का योगदान अतुलनीय है. पद्मभूषण सम्मान का स्वागत, लेकिन शिबू सोरेन भारत रत्न के हकदार हैं. फिर भी केंद्र सरकार से गुरुजी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: सूचना पट्ट के बिना बन रहा चेक डैम, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए