Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर में सूरज दे रहा तेज तपिश

Jharkhand Weather: झारखंड में मार्च में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, दोपहर में सूरज दे रहा तेज तपिश

jharkhand weather झारखंड में मार्च में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार दोपहर में सूरज दे रहा तेज तपिश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इस साल मार्च का मौसम लोगों के लिए पहले ही मई-जून जैसी गर्मी लेकर आया हैं. राज्य के कई जिलों में कड़ी धूप और बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा हैं. खासकर जमशेदपुर और लातेहार में हालात ऐसे है कि दिन और रात दोनों ही समय में लोगों को गर्मी महसूस हो रही हैं.

जमशेदपुर और लातेहार में पसीने की बहार
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर और लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया यानी रात में भी गर्मी का असर महसूस हो रहा है और लोग अब बिना स्वेटर के ही नजर आ रहे हैं. दोपहर में सरायकेला में लोगों ने बाहर निकलने से बचना शुरू कर दिया है, क्योंकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका हैं.

मौसम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं. बारिश की संभावना भी नहीं है, और बंगाल की खाड़ी में कोई नया सिनॉप्टिक सिस्टम नजर नहीं आ रहा हैं. इसका मतलब है कि होली और होलिका की छुट्टियों में भी मौसम साफ रहेगा. सुबह और शाम हल्की ठंडी हवा रहेगी, लेकिन दोपहर में धूप तेज रहेगी.

न्यूनतम तापमान में बढ़त और गिरावट
दक्षिणी जिले जैसे जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त हुई हैं. वहीं, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, दुमका और जामताड़ा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी गई हैं. इन जिलों में अब तापमान 13-14 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे शाम के समय थोड़ी राहत मिल सकती हैं. झारखंड में मार्च की गर्मी इस साल पहले ही चरम पर पहुंच चुकी हैं. 

यह भी पढ़े: इस बार 122 वर्षों के बाद चंद्रग्रहण के साए में होगी होली

संबंधित सामग्री

सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे.. न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम: रोहिणी आचार्य

राजनीति

सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे.. न इज्जत बची, न नेम प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम: रोहिणी आचार्य

श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ, 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा

झारखंड

श्रीश्री 108 रामचरितमानस नवाह्न पारायण नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ, 501 कन्याओं के साथ निकाली गई जलयात्रा

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

बिहार

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस