न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पर्यटन विभाग ने स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत की है. यह आयोजन स्काई हाई इंडिया के सहयोग से सोनारी एयरपोर्ट पर किया जा रहा है, जहां शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर इस रोमांचक अनुभव का आनंद ले रहे हैं.
फिलहाल, जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर 21 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक रोमांच जारी है. इसके बाद, यह उत्सव 1 अप्रैल से 6 अप्रैल, 2026 तक दुमका में आयोजित किया जाएगा. पिछले साल के आयोजन की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, यह उत्सव प्रतिभागियों को पेशेवर प्रशिक्षकों के साथ लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव करने का एक अनोखा अवसर प्रदान करता है.
सोनारी में कार्यक्रम के समापन के बाद, 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक दुमका में भी स्काई डाइविंग का आयोजन किया जाएगा, जहां और अधिक लोगों को इस रोमांचक खेल से जुड़ने का अवसर मिलेगा. यह आयोजन न केवल राज्य में साहसिक पर्यटन को नई पहचान दे रहा है, बल्कि युवाओं और पर्यटकों के बीच खासा आकर्षण भी पैदा कर रहा है. आयोजकों के अनुसार, इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट www.skyhighindia.com के माध्यम से अपना स्लॉट बुक कर इस अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- MS Dhoni फैंस के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से 2 हफ्ते तक मैच नहीं खेलेंगे 'थाला'