चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा: इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण...

चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा: इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण, पुरुष व महिला टीमों ने जीते कांस्य पदक

चंडीगढ़ में झारखंड का जलवा इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में मिक्स रिले में स्वर्ण पुरुष व महिला टीमों ने जीते कांस्य पदक

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा 28 मार्च को चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले एवं तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक अपने नाम किए.

सबसे पहले 4×100 मीटर मिक्स रिले स्पर्धा में झारखंड की टीम के शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, पूनम कुमारी एवं आकांक्षा कुमारी की चौकड़ी ने 44.95 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इस स्पर्धा में बीएसएफ ने 45.23 सेकेंड के साथ रजत एवं असम ने 45.94 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता.

वहीं 4×100 मीटर पुरुष रिले में झारखंड की टीम के शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, दीपक टोप्पो एवं सदानंद कुमार ने 41.10 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया. इस स्पर्धा में उड़ीसा ने 40.47 सेकेंड के साथ स्वर्ण तथा तमिलनाडु ने 40.51 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता.

इसके अलावा 4×400 मीटर महिला रिले में आकांक्षा कुमारी, पूनम कुमारी, शिवानी कुमारी एवं आशा किरण बारला की टीम ने 3:57.26 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता. इस स्पर्धा में जेएसडब्ल्यू ने 3:42.28 सेकेंड के साथ स्वर्ण एवं तमिलनाडु ने 3:51.42 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया.

इस शानदार उपलब्धि में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चंदनक्यारी के खिलाड़ियों—शिव कुमार सोरेन, अरसान अली एवं दीपक टोप्पो—का विशेष योगदान रहा. टीम के मुख्य प्रशिक्षक सह कोच एवं टीम मैनेजर आशु भाटिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन में झारखंड टीम ने यह उपलब्धि हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया.

झारखंड टीम की इस सफलता पर राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक आरिफ इकराम, उपनिदेशक राजेश कुमार, बोकारो जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष कुमार जय मंगल सिंह, सचिव गंगाधर यादव, चंदनक्यारी विधायक उमाकांत रजक, पूर्व विधायक अमर कुमार बावरी, उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन सहित कई खेल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने लीगल सर्विसेज सह सशक्तीकरण शिविर का किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

बालूमाथ: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर

झारखंड

बालूमाथ: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का दर्दनाक मौत,दूसरा घायल रेफर

कोयला लोड हाईवा चंदवा की ओर अन्यत्र फरार

Breaking: पतरातू में लेवी को लेकर अपराधियों ने की गोलीबारी एक को लगी गोली

झारखंड

Breaking: पतरातू में लेवी को लेकर अपराधियों ने की गोलीबारी एक को लगी गोली

रील बनाने की लत बनी लड़के की मौत की वजह, वीडियो बनाने के चक्कर में छुई ट्रेन के ऊपर से गुजरी 25,000 वोल्ट की तार

झारखंड

रील बनाने की लत बनी लड़के की मौत की वजह, वीडियो बनाने के चक्कर में छुई ट्रेन के ऊपर से गुजरी 25,000 वोल्ट की तार

चंदनकियारी में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

झारखंड

चंदनकियारी में मेगा विधिक सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

राजधानी में ड्रग्स पर पुलिस का सख्त एक्शन, मॉल ऑफ रांची के LOD बार में छापेमारी

झारखंड

राजधानी में ड्रग्स पर पुलिस का सख्त एक्शन, मॉल ऑफ रांची के LOD बार में छापेमारी