रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला में अपराधियों से सख्ती से निपटने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का उद्देश्य से झारखंड पुलिस ने नई पहल शुरू किया है. अपराधियों का पीछा अब पुलिस हाई स्पीड बाइक पर सवार होकर करेगी. चाईबासा जिले को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस चाईबासा पुलिस को 47 बाइक मिली हैं. पुलिस अब इन बाइकों के जरिए पुलिस उन संकीर्ण गलियों और मोहल्लों में भी पेट्रोलिंग कर सकेगी, जहां तक पहले जीप और कार नहीं पहुंच पाती थीं. 160 सीसी के पावरफुल इंजन, 5-स्पीड गियरबॉक्स और तेज एक्सीलरेशन वाली इन बाइकों का इस्तेमाल अब जिले में अपराधियों और आरोपियों को पकड़ने के लिए किया जाएगा. बाइकों में ऑयल-कूल्ड इंजन की सुविधा भी है, जिससे लंबी दूरी तक तेज रफ्तार में पीछा किया जा सकता है. चाईबासा पुलिस मुख्यालय ने जिलों को ये बाइक आवंटित कर दी हैं, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके.
क्या है खूबी
- बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, रेस-ट्यून्ड स्लिपर क्लच और 5-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा है.
- डिजाइन और हैंडलिंग: आक्रामक लुक, एलईडी हेडलाइट और बेहतर सस्पेंशन के कारण इनकी हैंडलिंग भी बेहतर है.इन बाइकों से शहरी इलाकों के साथ-साथ बारिश और अलग-अलग परिस्थितियों में भी आसानी से चलाया जा सकता है.
नई बाइक से पुलिस को इन मामलों में मदद मिलेगी
- चेन और मोबाइल स्नैचरों का पीछा करने में आसानी होगी.
- संकीर्ण गलियों और मोहल्लों में भी पुलिस टीम तुरंत पहुंच सकेगी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बाइक से तुरंत मौके पर पहुंच पाएगी.
चाईबासा जिले के इन थानों में आवंटित हुई बाइक
- चाईबासा जिले में रांची से 47 बाइक मिला है. इसमें चाईबासा सदर थाना को 15,
- मुफस्सिल थाना को 10, चक्रधरपुर थाना को 15 और 7 पुलिस लाइन में क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) को दिया गया है.
नई बाइक से अपराधियों पर लगेगी लगाम - एसपी
पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू ने कहा कि बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर नकल कसा जाएगा. शहरी क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग काफी कारगर साबित होगी. नई बाइकों के माध्यम से पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर तेजी से नजर रख सकेगी और किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच पाएगी. साथ ही आम लोगों में भी सुरक्षा का एहसास बढ़ेगा. नई बाइकों को जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर नियमित पेट्रोलिंग शुरु कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी भाषा विवाद और मंडल डैम के विस्थापन को लेकर राज्यपाल से मिले