न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया हैं. मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा परिसर से 1477 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया. मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री संजय यादव और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद थी. इन वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्त और अपराधियों पर नियंत्रण की क्षमता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं. सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए कुल 1477 वाहनों में 628 चार पहिया वाहन (बोलेरो) और 849 दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल) शामिल हैं. इन वाहनों को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया जाएगा, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और गश्त को मजबूत किया जा सके.
12 अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा परिसर से 19 करोड़ 25 लाख की लागत से तैयार 12 नए अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया. वहीं राज्य के 12 जिलों रांची, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, गुमला, चतरा और दुमका में ये इंट्रीग्रेटेड थाने खुलेंगे. साथ ही इन इंटीग्रेटेड थानों के निर्माण के बाद एक ही बिल्डिंग में साइबर थाना, एसटी-एससी थाना, एएचटीयू थाना व महिला थाना का संचालन होगा.
यह भी पढ़े: LPG सिलेंडर की कमी पर रोहिणी आचार्य का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- सच्चाई को अफवाह बताकर बच रही सरकार