न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निकाय चुनाव में अब एक नया मोड़ सामने आया हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में सुजीत विजय आनंद कुजूर को समर्थन देने का निर्णय लिया है. इस ऐलान के लिए JMM रांची महानगर अध्यक्ष सहित जिला के लोग मौजूद रहे. कांग्रेस की रमा खलखो के बाद अब इंडिया गठबंधन के तरफ से JMM समर्थित उम्मीदवार सुजीत विजय आनंद कुजूर भी मैदान में मौजूद रहे. पार्टी में इस नाम पर सहमति बन गई है. जेएमएम महानगर ने बैठक कर यह फैसला लिया हैं. बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा से कुल 6 उम्मीदवारों ने मेयर पद के लिए पर्चा भरा था लेकिन पार्टी के भीतर विचार-विमर्श और परामर्श के बाद बाकी पांच उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया.
यह भी पढ़े: महिला वकीलों के साथ थाने में विवाद, रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से है दूर