न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: Jharkhand में शराब आपूर्ति से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में जेल में बंद आपूर्तिकर्ता कंपनी Welcome Distilleries Private Limited के निदेशक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल को बड़ी राहत मिली है. रांची स्थित ACB की विशेष अदालत ने चार्जशीट समय पर दाखिल नहीं किए जाने के आधार पर उन्हें डिफॉल्ट बेल प्रदान कर दी. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल को Bilaspur से 13 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी Chhattisgarh में की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई एसीबी के विशेष न्यायाधीश Omkar Nath Choudhary की अदालत में हुई.
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023 में जायसवाल की कंपनी के माध्यम से कॉरपोरेशन द्वारा नियुक्त दो प्लेसमेंट एजेंसियों ने बैंक गारंटी जमा की थी. जांच के दौरान ये बैंक गारंटी कथित रूप से फर्जी पाई गईं, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की थी. अदालत में आरोपी की ओर से अधिवक्ता कुंदन वर्मा, स्नेह सिंह और मुकुल सिंहा ने पैरवी की. चार्जशीट निर्धारित अवधि में दाखिल नहीं होने के कारण अदालत ने कानूनी प्रावधानों के तहत आरोपी को डिफॉल्ट जमानत दे दी. मामले की आगे की सुनवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद हजारीबाग जेल से बाहर आए नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय कुमार सिंह
झारखंड शराब घोटाला: Welcome Distilleries के निदेशक राजेंद्र जायसवाल को मिली डिफॉल्ट बेल
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.