झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 334 थानों में 31 दिसंबर तक सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 334 थानों में 31 दिसंबर तक सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सभी 334 थानों में 31 दिसंबर तक सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई. कोर्ट ने सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सभी 334 थानों में 31 दिसंबर से पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाए.

कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि डीपीआर तैयार करने और टेंडर जारी करने की पूरी प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए, ताकि तय समयसीमा में काम पूरा हो सके. साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 5 जनवरी तक हर हाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए. सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश पर गृह सचिव और आईटी विभाग के सचिव स्वयं उपस्थित रहे. कोर्ट ने पुलिस थानों में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी.

यह भी पढ़े: रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने किया रिम्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त