JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, महाधिवक्ता ने पेपर लीक होने से किया इनकार

JSSC-CGL Paper Leak Case

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, महाधिवक्ता ने पेपर लीक होने से किया इनकार

मामले में 15 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

jssc-cgl पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई महाधिवक्ता ने पेपर लीक होने से किया इनकार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अनुसंधान जारी होने का हवाला देकर सरकार की ओर से समय मांगा गया. मामले में 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की. महाधिवक्ता ने कोर्ट में पेपर लीक होने से इनकार किया. महाधिवक्ता के द्वारा बताया गया कि प्रार्थी की ओर से जो तस्वीर पेश की गई है वह परीक्षा के बाद की है. 

अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना और  DSP विकाश चंद्र श्रीवास्तव के बीच की वॉट्सएप चैट 
वहीं, प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की, जिन्होंने पेपर प्रश्न उतर से संबंधित वॉट्सएप चैट के बारे  में कोर्ट को बताया. साथ ही अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना और  DSP विकाश चंद्र श्रीवास्तव के बीच की वॉट्सएप चैट के बारे में कोर्ट को बताया. दोनों पार्ट टाइम शिक्षक है. गेस के आधार पर कई प्रश्न और उत्तर से संबंधित बातचीत इन दोनों के बीच वॉट्सएप चैट में हुई थी. 

याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की 
बता दें कि 21 और 22 सितंबर 2024 को 2025 पद के लिए JSSC-CGL की परीक्षा हुई थी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  के बाजूद पेपर लीक का आरोप लगा था. मामले की जांच CID ने की. वहीं, याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच की मांग की है.

ये भी पढ़ें- अब EVM में उम्मीदवारों की होगी रंगीन फोटो, इलेक्शन कमिशन ने जारी की नई गाइडलाइन, बिहार चुनाव से होगी शुरुआत

संबंधित सामग्री

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

झारखंड

अग्निशमन सेवा सप्ताह सम्पन्न, वी बाजार मॉल, होटल रिद्धि-सिद्ध व मां तारा होटल में चला जागरूकता अभियान

अगलगी की घटना होने पर तुरंत सूचना दें - अग्निशमन हुसैनाबाद

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

झारखंड

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया लोहरदगा के नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

कार्यालयों को आवंटित कमरों का किया अवलोकन, दिये निर्देश

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष