न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से एक आत्मीय मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की है. मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष से क्या बातचीत हुई इरफान अंसारी ने यह भी बताया. उन्होंने कहा- मेरे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने (मल्लिकार्जुन खड़गे) कहा कि जनता की सेवा इसी समर्पण के साथ जारी रखें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मिलकर झारखंड के विकास की नई इबारत लिखें.
मैंने उन्हें एशिया के सबसे बड़े RIMS-2 अस्पताल के निर्माण सहित स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों की जानकारी दी. यह परियोजना झारखंड सरकार की दूरदर्शी सोच की एक लंबी लकीर खींचेगी, जिससे राज्य की जनता को विश्वस्तरीय उपचार अपने ही प्रदेश में मिलेगा और बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
खड़गे का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो जनसेवा के इस संकल्प को और मजबूत करता है.
यह भी पढ़ें: गांव-गांव तक क्रिकेट पहुंचाने के संकल्प के साथ सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन ने कसी कमर