रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के इसरी बाजार में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक निजी अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया है. जहां उन्होंने डुमरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की बात कही है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए हरेक जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे. जिसका मकसद है, मेडिकल सुविधा बेहतर हो और डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके. वही रिम्स 2 के मामले में उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में रिम्स 2 बन जाएगा राज्य में स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर हो जाएगी. इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर टीम में गुलाम हसन, अमित कुमार मेहरा ,उत्तम कुमार सहित बबलू ओझा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में भाजपा बीएलए-2 कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा