लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर झारखंड HC में हुई सुनवाई, जानें कब तक जारी होगी अधिसूचना

By : Vaibhaw Vikram
लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर झारखंड HC में हुई सुनवाई, जानें कब तक जारी होगी अधिसूचना

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी खबर निकल के सामने आई है. जहां राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त समेत कई अहम संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लिया.

सरकार ने दिया आश्वासन
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सूचना आयुक्त और लोकायुक्त की नियुक्ति से जुड़ी अधिसूचना 7 अप्रैल से पहले जारी कर दी जाएगी. इस पर कोर्ट ने सरकार के रुख पर ध्यान देते हुए आगे की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने की बात कही. दरअसल, राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग में कई महत्वपूर्ण पद पिछले कई वर्षों से खाली पड़े हैं. इससे इन संस्थाओं के कामकाज पर असर पड़ रहा है और जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
हाईकोर्ट ने इन पदों पर लंबे समय से नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई और सरकार को जल्द से जल्द रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया. कोर्ट ने साफ किया कि संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने पक्ष रखते हुए कहा कि इन अहम पदों के खाली रहने से प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हो रही है, इसलिए जल्द नियुक्ति जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा व्यवस्था, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

संबंधित सामग्री

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध