नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नगर निकाय का चुनाव नहीं कराने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा है कि नगर निगम और नगर निकायों का चुनाव कराने की संभावित तिथि बताएं. मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी.

सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि राज्य में कराए गए ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई हैं. कुछ बिंदुओं पर सीटों के आरक्षण, पॉपुलेशन लिस्ट आदि से संबंधित जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गई है, जिसे जल्द आयोग को उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसके बाद चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से अभी पूरी तरह से अनुशंसित होकर सीटों का आरक्षण तय कर आयोग को नहीं भेजा गया हैं. जैसे ही यह जानकारी मिलेगी, चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाएगी. यह अवमानना याचिका प्रार्थी रौशनी खलखो और रीना कुमारी की ओर से दायर की गई हैं. दोनों ने नगर निगम और नगर निकाय चुनाव कराने के अदालत के आदेश का पालन कराने की मांग की हैं.

राज्य में वर्ष 2020 के जून से 12 शहरी निकायों में चुनाव नहीं हुए हैं. कई नगर निगम बिना चुनाव के संचालित हो रहे हैं. राज्य में 27 अप्रैल 2023 के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ हैं. अदालत ने याचिका संख्या 1923/2023 और 2290/2023 में 4 जनवरी 2024 को आदेश पारित कर तीन सप्ताह के भीतर नगर निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़े: हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में ACB की जांच तेज, 73 लोगों को बनाया आरोपी
 
संबंधित सामग्री

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

झारखंड

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

घाघरा गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की ईएलआई योज

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

झारखंड

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है. यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

झारखंड

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

जंगलो पहाडों से आच्छादित सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जहरीले सांपों का आतंक छाया है. इनके जहर के कहर से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं. सर्पदंश के के बाद ओझा गुणी के चक्कर में फंस कर लोगों

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

झारखंड

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

राजधानी रांची में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़े स्तर पर अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित करीब 15 बार और

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराया निर्धारण को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने गलत बताया है. सचिव दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा व