न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट में पेशा (PESA) नियमावली को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि पेशा नियमावली का मसौदा आज कैबिनेट में रखा जाएगा. कोर्ट ने राज्य में बालू घाटों और लघु खनिजों के आवंटन पर लगी रोक को बरकरार रखा. पिछली सुनवाई में अदालत ने सरकार से स्पष्ट टाइम-फ्रेम देने को कहा था कि नियमावली कब लागू होगी और समय नहीं बताने पर कड़ा रुख अपनाने की चेतावनी भी दी थी.
सुनवाई के संदर्भ में याद दिलाया जा रहा है कि अदालत ने 29 जुलाई 2024 को आदेश दिया था कि दो माह के भीतर PESA नियमावली बनाई जाए और लागू की जाए. हालांकि, निर्धारित समयावधि बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार ने नियमावली को लागू नहीं किया, जिसके कारण कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की गई थी. इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 जनवरी को होगी.
यह भी पढ़े: गोंदा क्षेत्र में सक्रिय भू-माफिया गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 एमएम पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार