‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के समापन सत्र में शामिल हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद

‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’

‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के समापन सत्र में शामिल हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद

इस दौरान मंत्री ने झारखंड के लिए लंबित ₹6,105 करोड़ के केंद्रांश को शीघ्र जारी करने की मांग भी रखी.

‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के समापन सत्र में शामिल हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद 

न्यूज11 भारत 
नई दिल्ली/डेस्क:
मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित दो-दिवसीय ‘विभागीय शिखर सम्मेलन–2026’ के समापन सत्र में सहभागिता की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित रहे.

सम्मेलन में जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, जल संचय को जन-आंदोलन बनाने, ग्रामीण पेयजल स्रोतों को सुरक्षित रखने तथा प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक पर्याप्त, सुरक्षित, नियमित एवं भरोसेमंद जल सेवा सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान मंत्री ने झारखंड के लिए लंबित ₹6,105 करोड़ के केंद्रांश को शीघ्र जारी करने की मांग भी रखी.

सम्मेलन से प्राप्त सुझावों एवं मार्गदर्शन को झारखंड की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप धरातल पर लागू करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार जल-सुरक्षित झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्र एवं राज्य के समन्वय से वर्षा की हर बूंद को सहेजते हुए जल-सुरक्षित झारखंड और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प