श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज

झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूवा ने श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के कल्याण मंडप का किया उद्घाटन

चाईबासा के टुंगरी स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के नव-निर्मित कल्याण मंडप का उद्घाटन गुरुवार को धूमधाम से हुआ.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूवा ने श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के कल्याण मंडप का किया उद्घाटन

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
चाईबासा के टुंगरी स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के नव-निर्मित कल्याण मंडप का उद्घाटन गुरुवार को धूमधाम से हुआ. झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन भूमि सुधार एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा और नगर पर्षद के चेयरमैन नीतिन प्रकाश ने फीता काटकर मंडप का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, विधायक प्रतिनिधि सह समाज के संरक्षक घनश्याम दरबारा, चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए.

समाज के अध्यक्ष राजेश राठौर, भरत राठौड़, संजय परमार, दिलीप टांक, भावेश राठौर पदाधिकारियों ने बताया कि, समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है यह मंडप सामाजिक कार्यों, विवाह और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बनाया गया है. मंत्री ने समाज के योगदान की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.