न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में शीतलहर ने अपना असर और तेज कर दिया हैं. हालात ऐसे हो गए है कि ठंड का एहसास कश्मीर और मनाली जैसा हो रहा हैं. बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंडी हवाओं के चलते दोपहर 3 बजे से ही लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने को मजबूर हैं.
रांची समेत कई जिलों में सर्दी का कहर
राजधानी रांची में भी ठंड का प्रकोप कम नहीं हैं. शाम 4 बजे से पहले ही चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में अलाव जलते नजर आ रहे हैं. पलामू, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जैसे जिलों में भी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं. मौसम इतना सर्द है कि दोपहर बाद घर से निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया हैं.
28 दिसंबर के बाद और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल यह ठंड सिर्फ शुरुआत हैं. 28 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. आने वाले 2–3 दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता हैं. मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंड का पीक समय हैं. अगले 10 से 15 दिन तक लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत हैं.
यह भी पढ़े: Schools Closed: भीषण ठंड के चलते रांची के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक कक्षाएं स्थगित