संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र के गावां–सतगावां मुख्य पथ पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. केंदुआडीह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के जमुई जिले के गलवाती निवासी 30 वर्षीय गुलशन सिंह अपने मामा ससुर के गांव आरागारो आया था. मंगलवार को वह बाइक से सतगावां की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई.
दूसरे बाइक पर बिरने गांव निवासी बजरंगी यादव और कृष्णा यादव सवार थे, जो सतगावां से लौटकर अपने घर जा रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया.
गिरिडीह में इलाज के दौरान गुलशन सिंह की मौत हो गई. वहीं बजरंगी यादव और कृष्णा यादव का इलाज चल रहा है. पुलिस को सूचना दे दी गई है.
यह भी पढे: विधायक रामचंद्र सिंह पहुंचे छिपादोहर दुर्गा पंडाल, माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद