न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के आजाद नगर थाना के तैयबा नगर रोड नंबर 13 डी में रविवार शाम रंगदारी को लेकर एक 23 वर्षीय युवक पर फायरिंग की गई. हमलावरों की गोलीबारी में युवक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान अबू सनान उर्फ बब्बो (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोड नंबर 13 डी स्थित अपने राशन स्टोर का संचालन करता है.
रविवार की शाम बब्बो अपने एक दोस्त के घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 2 युवकों ने उसे रोककर बातचीत के बहाने बुलाया. पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक गोली उसके जांघ में लगी है. युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुड़ गई है. इधर परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी.
ये भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में घायल युवक के इलाज में देर होने के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों ने लगाया मारपीट का आरोप
जमशेदपुर: मानगो में रंगदारी को लेकर युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.