बारिश से परेशानी

हल्की बारिश में डूबा जलका रोड, सड़क बनी तालाब, राहगीर-दुकानदार और स्कूली बच्चे परेशान, हर पल हादसे का खतरा

सड़क पर कई जगह गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हल्की बारिश में डूबा जलका रोड, सड़क बनी तालाब, राहगीर-दुकानदार और स्कूली बच्चे परेशान, हर पल हादसे का खतरा

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा मुख्यालय स्थित जलका रोड की बदहाल स्थिति ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है. हल्की बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. जलजमाव के कारण दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर कई जगह गड्ढे पानी में छिप जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है.

वाहन चालकों में हर समय दुर्घटना का डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते. ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता है. कई बार वाहन फिसलने और पलटने जैसी स्थिति बन जाती है.

दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित

जलजमाव के कारण ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है. दुकानदारों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ रहा है.

हर साल बारिश में यही स्थिति बन जाती है ग्रामीण 

हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती है. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को होती है. अगर समय रहते सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

प्रशासन से उठी मांग

ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से जलका रोड की तत्काल मरम्मत, नाली निर्माण और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. उनका कहना है कि बरसात के मौसम में लोगों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जेल में बंद बीमार कैदी व अव्यवस्था पर उठाए सवाल, राज्य सरकार को दिए अहम निर्देश

संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.