जगन्नाथ रथ यात्रा मेला: 16 से 25 जुलाई तक रांची में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू,...

जगन्नाथ रथ यात्रा मेला

जगन्नाथ रथ यात्रा मेला: 16 से 25 जुलाई तक रांची में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मेला को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है.

जगन्नाथ रथ यात्रा मेला 16 से 25 जुलाई तक रांची में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मेला को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 से 25 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि कुछ रास्तों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मेले के दौरान 1100 ट्रैफिक जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में 25 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भीड़ और यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जा सके.

पार्किंग की व्यवस्था

  • बिरसा चौक से मेला आने वाले वाहन शहीद मैदान में पार्क किए जाएंगे.
  • तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
  • रिंग रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यातायात में बदलाव

  • रिंग रोड से मेला या शहर की ओर आने वाले भारी एवं हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे.
  • बिरसा चौक से रिंग रोड (सिठियो) जाने वाले वाहनों को सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते भेजा जाएगा.
  • धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहनों को भी वीर कुंवर सिंह चौक होकर सिठियो रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
मेले की अवधि के दौरान तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तथा प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि रथ यात्रा मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का बैंक खाता फ्रीज, PAN के गलत इस्तेमाल पर केनरा बैंक ने की कार्रवाई

 

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

झारखंड

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

झारखंड

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

झारखंड

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम