न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि देश के विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग और स्पिन के जादूगर हरभजन सिंह (भज्जी) का झारखंड में गर्मजोशी से स्वागत करना मेरे लिए गर्व और खुशी का क्षण रहा. मैदान पर उनकी ऊर्जा, जुनून और देश के लिए खेलने की भावना करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और मैं स्वयं उनके खेल का बड़ा प्रशंसक रहा हूं.
उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, संघर्ष और जीत की सोच सिखाने वाली एक सशक्त शक्ति है. यह युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर उन्हें लक्ष्य, मेहनत और आत्मविश्वास की राह पर आगे बढ़ाता है. सहवाग जी की निडर बल्लेबाज़ी और भज्जी जी की जुझारू गेंदबाज़ी हमें यही संदेश देती है कि हिम्मत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने दोनों महान खिलाड़ियों को जामताड़ा आने का निमंत्रण दिया है. आशा है कि वे जल्द यहाँ आकर हमारे युवाओं के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करेंगे, उन्हें मार्गदर्शन देंगे और क्रिकेट के माध्यम से नई ऊर्जा भरेंगे. हमारा संकल्प है — खेल को बढ़ावा देना, प्रतिभा को मंच देना और जामताड़ा के युवाओं को नई पहचान दिलाना.
ये भी पढ़ें- देवनिका हॉस्पिटल और स्माइल ट्रेन एनजीओ के बीच MoU, अब निःशुल्क होगी कटे होंठ और तालू की सर्जरी
वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह का झारखंड में गर्मजोशी से स्वागत करना मेरे लिए गर्व और खुशी का क्षण: डॉ इरफान अंसारी
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.