हुसैनाबाद में सुनसान सड़क पर राहगीर से लूटपाट करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का पर...

हुसैनाबाद में सुनसान सड़क पर राहगीर से लूटपाट करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश, बाइक-मोबाइल संग 4 आरोपी गिरफ्तार

रात में सुनसान मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने, संदिग्ध गतिविधि की स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना देने की अपील

हुसैनाबाद में सुनसान सड़क पर राहगीर से लूटपाट करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश बाइक-मोबाइल संग 4 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  ​पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालवरिया बस्ती के समीप सुनसान सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मारपीट कर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है. यह घटना 4 जून 2026 की रात लगभग 02:30 बजे घटित हुई थी, जिसके बाद पीड़ित के आवेदन पर हुसैनाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था.

​गठित एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का संकलन करते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना में संलिप्त चार अपराधियों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों में दो वयस्क अभियुक्त और दो विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) शामिल हैं. गिरफ्तार वयस्क अभियुक्तों की पहचान 20 वर्षीय उज्ज्वल कुमार उपाध्याय  और 21 वर्षीय वसीम अख्तर  के रूप में हुई है, जो दोनों हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लोटनिया गांव के निवासी हैं.

​पुलिस की पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर वसीम अख्तर के घर से लूट की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक  बरामद की गई और उज्ज्वल उपाध्याय के घर से लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और आपस में गहरे मित्र हैं. इन लोगों ने रात के समय सुनसान रास्तों पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने की योजना बनाई थी.

​इस सफल छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिव्यांश शुक्ल, थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, रमण यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, 

जबकि दोनों विधि विरुद्ध बालकों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. इस घटना के बाद पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे रात के समय सुनसान मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें.

यह भी पढ़ें: पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता अब दूर कराएंगे पेयजल संकट, 5 पंचायतों के 32 गांवों में जलापूर्ति बहाली की निकली निविदा

संबंधित सामग्री

जेएमएम ने बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

जेएमएम ने बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोलर प्लेट चोरी कांड का खुलासा, 8 सोलर प्लेटों संग 1 गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोलर प्लेट चोरी कांड का खुलासा, 8 सोलर प्लेटों संग 1 गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

रिम्स में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत, परिजनों में डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

झारखंड

रिम्स में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत, परिजनों में डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

झारखंड

मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

विकास योजनाओं का जायजा लेकर दिया स्वच्छता का संदेश