न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: डोरंडा और आसपास के निवासियों को एंबुलेंस की सेवा मिलेगी. इसके लिए ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) द्वारा जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक एंबुलेंस राजकीय औषधालय (पीएचसी) को सोमवार को उपलब्ध कराया. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने एंबुलेंस की चाबी ससमारोह सदर अस्पताल के डॉ ताबान रिजवी को उपलब्ध कराया. मंत्री सुदिव्य कुमार ने एंबुलेस को हरी झंडी दिखा कर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना भी किया.
मंत्री आवास के समक्ष जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेष कुमार नंदक्योलियार ने संस्थान की ओर एंबुलेंस की चाबी उपलब्ध करायी. महाप्रबंधक ने बुके देकर मंत्री सुदिव्य कुमार का अभिनंदन भी किया. उन्होंने मंत्री को शाल ओढाकर सम्मानित भी किया. मंत्री को स्मृति चिन्ह भी दिया गया. डॉ रिजवी एवं अन्य लोगों ने भी मंत्री को स्मृति चिन्ह और बुके दिया. इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होना क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की बात होगी. राजकीय अस्पताल की प्रभारी डॉ मिता सिन्हा को यह एंबुलेस सदर अस्पताल द्वारा काजगी कार्रवाई के बाद सौंप दी गयी. इस अवसर पर जीआरडीए के नोडल आफिसर शशि भूषण पाठक एवं साकेत कुमार सिंह उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें- नामांकन से पूर्व महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ राम एवं प्रणव झा ने स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो से की मुलाकात