SIR को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश, 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLO

instructions-issued-to-exercise-special-vigilance-

SIR को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश, 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे BLO

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बीडीओ कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

sir को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे blo

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
गुमला/डेस्क:
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बीडीओ कार्यालय कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2 के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (आरओ) अरुण कुमार सिंह ने की. बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सह आरओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. 

अब अभियान के अगले चरण की शुरुआत 30 जून से होगी,जिसके तहत सभी बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान बीएलओ मतदाताओं को प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-8 का वितरण भी करेंगे. प्रपत्र-6 का उपयोग नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए किया जाएगा,जबकि प्रपत्र-8 के माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं त्रुटियों का सुधार किया जाएगा. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए-2 से अपील की कि वे इस कार्य में सक्रिय सहयोग करें,ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. 

बीडीओ ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम पहले से दर्ज है,उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी. ऐसे मतदाताओं का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक,अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है. बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े कई प्रश्न उठाए तथा सुझाव भी दिए. अधिकारियों ने सभी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की. 

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचें तो आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें,ताकि क्षेत्र की मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बन सके. बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,जेएलकेएम अध्यक्ष बप्पी उरांव,पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष कुमार पांडा,कांग्रेस कार्यकर्ता हकीम खान,इदरीश खान,आफताब आलम,जेएमएम कार्यकर्ता समशाद खान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: घाघरा के मनातू में मां ने दो मासूमों संग कुएं में लगाई छलांग, तीन मौतों से गांव में मातम

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म