राज्यपाल के आगमन को लेकर बहरागोड़ा देव वाटिका में प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा...

राज्यपाल के आगमन को लेकर बहरागोड़ा देव वाटिका में प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

राज्यपाल के आगमन को लेकर बहरागोड़ा देव वाटिका में प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: 10 जून को बहरागोड़ा स्थित देव वाटिका में आयोजित होने वाले भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के मद्देनजर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच संचालन, वीआईपी आगमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से घाटशिला के एसडीपीओ विकास आनंद लगुड़ी, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार तथा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से चंडी चरण साऊ, सुमन कल्याण मंडल, राजकुमार कर, बाप्तू साऊ एवं श्रीवस्त घोष सहित कई सदस्य उपस्थित रहे. समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी, ताकि सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

यह भी पढ़ें: उंटारी रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

जेएमएम ने बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

जेएमएम ने बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई चिंता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोलर प्लेट चोरी कांड का खुलासा, 8 सोलर प्लेटों संग 1 गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोलर प्लेट चोरी कांड का खुलासा, 8 सोलर प्लेटों संग 1 गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

बगोदर पुलिस की पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: 42 मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, पांच पशु तस्कर गिरफ्तार

रिम्स में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत, परिजनों में डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

झारखंड

रिम्स में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत, परिजनों में डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप 

मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

झारखंड

मोदी सरकार के बारह साल पूरे होने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

विकास योजनाओं का जायजा लेकर दिया स्वच्छता का संदेश