दुर्गापूजा के मद्देनजर बेंगाबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, विभिन्न चौक-चौराहा ...

दुर्गापूजा के मद्देनजर बेंगाबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, विभिन्न चौक-चौराहा और पूजा पंडालों का किया भ्रमण

दुर्गापूजा के मद्देनजर बेंगाबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च विभिन्न चौक-चौराहा और पूजा पंडालों का किया भ्रमण

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इसी कड़ी में रविवार को बेंगाबाद पुलिस प्रशासन की और से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की अगुवाई बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने की, वहीं बेंगाबाद अंचलाधिकारी आमिर हामजा भी मौजूद रहे. मार्च थाना क्षेत्र के बेंगाबाद मुख्य बाज़ार, दुर्गा मंदिर परिसर, बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुज़रा. फ्लैग मार्च के बाद अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन और भीड़ नियंत्रण के इंतज़ामों को बारीकी से परखा गया. अधिकारियों ने पंडाल संचालकों को आवश्यक निर्देश देते हुए साफ-सफाई और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी.

थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है. पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार पेट्रोलिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सक्रियता का स्वागत किया और भरोसा जताया कि पर्व शांति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से एस आई विजय कुमार मंडल, एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह, एएसआई सुनील कुमार तिर्की, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष पुलिस के जवान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर बोकारो थर्मल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संबंधित सामग्री

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

झारखंड

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

झारखंड

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

झारखंड

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर