भरनो में बीते दिनों हुई घर में घुसकर चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी के घर से चोर...

भरनो में बीते दिनों हुई घर में घुसकर चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी के घर से चोरी के गहने किए बरामद, आरोपी फरार

भरनो में बीते दिनों हुई घर में घुसकर चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी के घर से चोरी के गहने किए बरामद आरोपी फरार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत मोहल्ला में बीते 20 जुलाई 2025 की रात्रि में हुई घर में घुसकर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी गए सोने-चांदी के गहनों को बरामद कर लिया है.यह बरामदगी पीड़ित के पड़ोसी के घर से की गई है. हालांकि घटना के मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.जानकारी के अनुसार भरनो  के राजपूत मोहल्ला स्थित मलेरिया डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध स्व.देवेंद्र प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार निर्झर के घर में बीते 20 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.चोरों ने घर से करीब 2 लाख रुपए नगद तथा लगभग 3 लाख रुपए मूल्य के सोने के गहने चोरी कर लिए थे.घटना के बाद पीड़ित द्वारा भरनो थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.इस संबंध में भरनो थाना कांड संख्या 47/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था.लगभग आठ महीने बाद भरनो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के पड़ोसी टिंकू केशरी के घर से चोरी किए गए गहनों को बरामद किया है.बरामद सामानों में सोने एवं चांदी के कई गहने शामिल हैं.

बरामद गहनों की सूची इस प्रकार है—

  • चूड़ी – 01 जोड़ा
  • मांगटीका – 01 पीस
  • मंगलसूत्र – 01 पीस
  • लॉकेट – 02 पीस
  • नथिया – 03 पीस
  • कान का टॉप – 03 जोड़ा
  • कान की बाली – 01 जोड़ा
  • चांदी का सामान
  • पायल – 03 जोड़ा
  • सिकड़ी – 02 पीस
  • बिछिया – 04 

जोड़ा बरामद किया गया,उक्त जेवरात को पुलिस ने न्यायलय गुमला में प्रस्तुत किया.हालांकि पुलिस को चोरी गए 2 लाख रुपए नगद और गले का हार अब तक बरामद नहीं हो सका है.वहीं मामले का आरोपी टिंकू केशरी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है.थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया कि मामले में आगे की छानबीन जारी है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गावां के प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर राउरकेला में मौत,चेन्नई से लौटने के दौरान राउरकेला में हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त