भरनो प्रखंड में बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने किया कंबल वितरण, ठंड में गरीबों के घर-घ...

भरनो प्रखंड में बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने किया कंबल वितरण, ठंड में गरीबों के घर-घर पहुंचकर जाना हालचाल

भरनो प्रखंड में बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने किया कंबल वितरण ठंड में गरीबों के घर-घर पहुंचकर जाना हालचाल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही हाड़ कंपाती ठंड को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ)अरुण कुमार सिंह ने मानवीय पहल करते हुए प्रखंड क्षेत्र विभिन्न पंचायतों का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने दक्षिणी भरनो पंचायत के हेटटोली,दुम्बो पंचायत अंतर्गत भगत टोली, और सुपा पंचायत अंतर्गत अम्बाटोली और पतराटोली में रात में गरीब,असहाय, वृद्ध, वृद्धा एवं दिव्यांगजनों के घरों तक स्वयं पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया.बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने ठंड से सबसे अधिक प्रभावित जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच कंबल वितरित किया.

उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है.ठंड के इस मौसम में प्रशासन की ओर से की गई यह पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है.इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि शीतलहर के कारण गरीब और असहाय वर्ग को सबसे अधिक परेशानी होती है,ऐसे में सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो.

उन्होंने पंचायत स्तर के कर्मियों को भी निर्देश दिया कि यदि कहीं कोई जरूरतमंद व्यक्ति छूट गया हो तो उसकी जानकारी तत्काल प्रखंड कार्यालय को दें.कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.लोगों ने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल के लिए बीडीओ अरुण कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया.स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से गरीबों को सर्दी के मौसम में काफी राहत मिलती है.प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी इस अभियान से यह स्पष्ट है कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील है.

यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ जैतगढ़ साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, दिलाई गयी शपथ

संबंधित सामग्री

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

झारखंड

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया 8 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग परिसर में आयोजित होगी

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

झारखंड

सकुशल बरामद किए गए विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के पास से किया गया था अपहरण 

विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.