न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेगालबेडा छपलटांड गांव में बुधवार देर रात छोटे भाई ने नशे की हालत में अपने बड़े भाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को गांव में सोहराय पर्व मनाया जा रहा था. इसी दौरान देर रात शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने किसी बात को लेकर बड़े भाई के साथ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर से कुछ दूरी पर पत्थर से हमला कर बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी.घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को सुबह मनोहरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें: धनबाद में धूमधाम से की गई भगवान चित्रगुप्त की आराधना, माडा क्लब में 79 वर्ष से हो रही है पूजा