न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में राहुल दुबे गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी गयी है. मुर्गन कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगी गयी है. इतना ही नहीं, रकम न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी गयी है. वीडियो कॉल के धमकी दी गयी है. वीडियो कॉल में धमकी के दौरान कंपनी के मालिक को उनकी गाड़ी भी दिखाई गई. धमकी के बाद कंपनी के संचालक प्रशांत उन्नीकृष्णन और उनका पूरा परिवार दहशत में,
मामले की डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. बता दें कि जिस वक्त धमकी मिली उस दरम्यान कंपनी के प्रोपराइटर प्रकाश मुंबई में थे. हालांकि मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया जिसके बाद रांची के डोरंडा थाने में कंपनी संचालक के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कंपनी संचालक के भाई सुशांत उन्नीकृष्णन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
यह भी पढ़ें: देवघर: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
https://www.news11bharat.com/jharkhand/deoghar-district-supply-officer-listened-to-public-problems-and-gave-necessary/99934