हुसैनाबाद में कई मतदाताओं के नाम इधर से उधर, वार्ड बदलने से बदला मतदान केंद्र, मतदाता परेशान

हुसैनाबाद में कई मतदाताओं के नाम इधर से उधर, वार्ड बदलने से बदला मतदान केंद्र, मतदाता परेशान

हुसैनाबाद में कई मतदाताओं के नाम इधर से उधर वार्ड बदलने से बदला मतदान केंद्र मतदाता परेशान

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: झारखंड में नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में उलटफेर हो गया हैं. कुछ मतदाताओं के नाम स्थानीय वार्ड क़ो से हटकर दूसरे वार्ड व मतदान केंद्रों में दर्ज है, बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम अन्य वार्डों में दर्ज है, जिसके कारण लोगों में काफी परेशानी उत्पन्न हो गयी है. वार्ड संख्या तीन के पूर्व वार्ड पार्षद राजेंद्र पाल ने बताया कि तीन वार्ड का वार्ड दो के सैदाबाद में नाम चला गया है, वहीं दो वार्ड का तीन में नाम दर्ज हो गया है, जबकि वार्ड संख्या 12 के कई मतदाताओं ने बताया कि 50 से 60 लोगों का नाम वार्ड संख्या तीन में होने के कारण मतदान केंद्र ही बदल गया. ऐसा सिर्फ 12 वार्ड ही नहीं है. नगर पंचायत क्षेत्र के 16 वार्डों के मतदाता सूचियों में गड़बड़ी होने के मामले सामने आ रहे हैं.

वार्ड पार्षद प्रत्याशी मतदाता सूची मे उलटफेर हो जाने से परेशान दिख रहे हैं, क्योंकि कई वार्ड पार्षदों के समर्थकों का उस वार्ड के मतदाता सूची में नाम नहीं रहने के कारण मतदाताओं और पार्षद पदों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है. वार्ड प्रत्याशी अभिनाश कश्यप ने बताया कि वार्ड 12 के मतदाताओं के नाम वार्ड तीन के मतदाता सूची में शामिल कर दिया गया है, जबकि इन वार्ड के मतदाताओं का वार्ड संख्या तीन से कोई मतलब नहीं, क्योंकि आवास और पता भी वार्ड 12 का ही है. ऐसी स्थिति में अगर किसी मतदाता को वार्ड पार्षद से काम पड़ेगा, तो वह अपने पार्षद के पास ही जायेगा, जबकि मतदाता का कोई आवास वार्ड तीन में है ही नहीं, सिर्फ मतदाता सूची में नाम है.

यह भी पढ़ें: प्रखंड स्तरीय खनन टास्क फोर्स ने बिना कागजात गिट्टी लदा ट्रैक्टर किया जब्त, ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध केस दर्ज

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त