न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: सोशल मीडिया पर बीते कुछ समय से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो महिला पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिस कर्मियों की डांस की है. यह वायरल वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज थाना की प्रभारी अलीशा अग्रवाल का है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 11 भारत नहीं करती है.
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो राजगंज थाना क्षेत्र की है. जहां चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था. आयोजन के साथ साथ दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन किया गया था. जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया था. सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहीं थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल भी वहां मौजूद थीं. इसी बीच जैसे ही बिहार का लोकप्रिय भोजपुरी गाना पलंग सागवान के’ बजा, तो थाना प्रभारी खुद को रोक नहीं पाईं और वहां मौजूद अन्य महिलाओं के साथ थिरकने लगीं.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डांस करने के दौरान थाना प्रभारी वर्दी में हैं और मंच के पास डांस कर रही महिलाओं को उन्होंने ज्वाइन कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह इस दौरान काफी उत्साह में है. साथ ही मौके पर मौजूद सभी महिला उनका उत्साहवर्धन कर रही है.
यह भी पढ़ें: रांची में हुए पेट्रोल पंप डकैती का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार