आदर्श नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर कंपनी कर्मियों के द्वारा की जा रही है पैसे की मांग 

 निःशुल्क लग रहा है स्मार्ट मीटर, पैसे मांगने वालों पर होगी कार्रवाई : विद्युत सहायक अभियंता 

By : Jeevan Verma
आदर्श नगर में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर कंपनी कर्मियों के द्वारा की जा रही है पैसे की मांग 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्कः-
 बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श नगर मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध रूप से पैसे वसूलने की शिकायत सामने आई है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मीटर लगाने पहुंचे कंपनी के कुछ कर्मी प्रति घर ₹100 से ₹200 तक की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की योजना के तहत स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं, बावजूद इसके कुछ कर्मी जबरन पैसा मांग रहे हैं. इससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं का शोषण बंद हो सके. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे.

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में पैसे की कोई वसूली नहीं की जानी चाहिए. यह पूरी तरह निःशुल्क कार्य है. उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा ₹100 से ₹400 तक की अवैध वसूली की शिकायत मिली थी. इस पर विद्युत अभियंता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कंपनी के सुपरवाइजर को दोषी कर्मियों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.
अमित कुमार ने स्पष्ट कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने में उपभोक्ताओं से एक रुपये भी नहीं लिया जाएगा. यदि कोई कर्मी पैसे की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि उस पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.