अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर के आवास पर झारखंड मुक्ति मर्चा गढ़वा जिला कमिटी के तत्वाधान में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार के बाद नमाज भी अदा की गई. रमजान के पवित्र माह में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व राजनीतिक दलों के लोग, जिले के प्रतिष्ठित विभिन्न संगठनों के लोग, समाजसेवी समेत विभिन्न समाजों के लोग काफी संख्या में शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों के लिए विशेष रूप से इफ्तार की व्यवस्था की गई थी. अजान के साथ ही पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित उपस्थित इस इफ्तार के कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों के साथ-साथ सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला. रोजेदारों ने देश-प्रदेश में अमन, शांति व तरक्की के लिए दुआ की. मौके पर पूर्व मत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झामुमो गढ़वा जिला इकाई की ओर से हर वर्ष इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है.
उन्होंने कहा कि हमारी जो सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सौहार्द है वह हमेशा कायम रहे. इसी उद्देश्य के साथ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है. साथ ही रोजा का उद्देश्य यह भी है कि हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें . धार्मिक भावना हम सभी में आए. हम इस मौके पर संदेश देने का कार्य करते हैं कि हम सभी भारतवासी, राज्यवासी, गढ़वा वासी सभी धर्म के लोग कंधे से कंधे मिलाकर और राज्य की समृद्धि के लिए, गढ़वा की समृद्धि व विकास के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं . साथ ही जो ताकतें हमें कमजोर करने की कोशिश करती है उनके लिए भी संदेश है कि वे अपने स्वार्थ के लिए कुछ क्षण के लिए हमें यदि बांट देते हैं तो वह क्षण उनके स्वार्थ पूर्ति तक ही रहता है.
साथ ही मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल है. इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने ईद और रामनवमी की भी बधाई दी.वहीं मौके पर उपस्थित भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ऊर्फ छोटे राजा ने कहा की रमजान के महीने में इस तरह का आयोजन पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर हर वर्ष होती है इस इफ्तार पार्टी का आयोजन से शांति सौहार्द और भाईचारा बना रहे.
मौके पर मुख्य रूप से भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, गढ़वा एसपी अमन कुमार,डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा,एसी राज महेश्वरम,गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सीडीपीओ नीरज कुमार, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, दिनेश प्रसाद सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिन शरीफ अंसारी, धीरज दुबे, डॉ यासीन अंसारी, डॉ असजद अंसारी, ताहिर अंसारी, जितेंद्र सिन्हा, राकेश पाल, रेखा चौबे, मदनी खान, पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा , केंद्रीय सदस्य गोपाल सिंह, सानू सद्दीकी,शनी शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान में भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान 2026 आयोजित