हुसैनाबाद: बिना हेलमेट-कागजात और वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने वालों की खैर नहीं

हुसैनाबाद: बिना हेलमेट-कागजात और वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने वालों की खैर नहीं

17 बाइक जब्त, एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी

हुसैनाबाद बिना हेलमेट-कागजात और वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने वालों की खैर नहीं

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गयी है. इसी कड़ी में हुसैनाबाद एसडीएम सह आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर हुसैनाबाद क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराना था.

एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को हुसैनाबाद पुलिस टीम के सहयोग से जपला–छतरपुर मुख्य सड़क और जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात एवं असुरक्षित तरीके से वाहन चला रहे लोगों की गाड़ियों की सघन जांच की गई. जांच के क्रम में कुल 17 दोपहिया वाहनों को जब्त कर हुसैनाबाद थाना भेजा गया. अधिकांश वाहन चालक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे, वहीं कई के पास गाड़ी के जरूरी कागजात भी नहीं पाए गए. सभी जब्त वाहनों का चालान करते हुए अग्रतर कार्रवाई की गई है. एसडीएम सह आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता ने वाहन चालकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि सड़क पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि जो भी चालक बिना हेलमेट के, मोबाइल फोन पर बात करते हुए या ओवरस्पीड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे वाहनों को जब्त कर चालान के साथ-साथ आगे भी सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं. इसका सीधा कारण लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करना और लापरवाही से ड्राइविंग करना है.

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और अपने लोगो को भी हेलमेट पहनने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें. एसडीएम ने पुलिस प्रशासन को भी साफ निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा न जाए. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी हुसैनाबाद, जपला, हैदरनगर समेत पूरे अनुमंडल क्षेत्र में ऐसे अभियान और अधिक सख्ती के साथ चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके. प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि बिना हेलमेट, बिना कागजात और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं, नियम तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटे गर्म कपड़े-आवश्यक सामग्री

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए