हुसैनाबाद: शशि कुमार ने तेज किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान, अपने पक्ष में मांगा समर्थन

हुसैनाबाद: शशि कुमार ने तेज किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान, अपने पक्ष में मांगा समर्थन

हुसैनाबाद शशि कुमार ने तेज किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान अपने पक्ष में मांगा समर्थन

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क:  नगर निकाय चुनाव को लेकर हुसैनाबाद में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है. अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल निवर्तमान अध्यक्ष शशि कुमार लगातार अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं. शिवपुरी कॉलोनी, कृष्णा नगर, देवरी रोड, जपला चौक और जपला धरहरा समेत कई मोहल्लों में उन्होंने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और लोगों से दोबारा अवसर देने की अपील की. उन्होंने मतदाताओं से बैलेट पेपर पर क्रम संख्या 7, बक्सा छाप के सामने मुहर लगाने का आग्रह किया. जनता को संबोधित करते हुए शशि कुमार ने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने शहर के विकास को प्राथमिकता दी. सीमित संसाधनों और समय के बावजूद कई योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया गया तथा पार्षदों के साथ तालमेल बनाकर योजनाओं को जमीन पर उतारा गया. उन्होंने भरोसा जताया कि शहर की जनता अमन और भाईचारे को प्राथमिकता देते हुए ऐसे प्रतिनिधि का चयन करेगी, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे. पुनः अवसर मिलने पर हुसैनाबाद को स्वच्छ, व्यवस्थित और विकासशील नगर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने का संकल्प उन्होंने दोहराया.

यह भी पढ़ें: दून एक्सप्रेस से 16 जीवित कछुए बरामद, आरपीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त