हुसैनाबाद : गोदामी पोखरा पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत ने जारी की आम सूचन...

हुसैनाबाद : गोदामी पोखरा पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत ने जारी की आम सूचना, स्थल खाली करने का 3 दिनों का दिया समय

हुसैनाबाद  गोदामी पोखरा पर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत ने जारी की आम सूचना स्थल खाली करने का 3 दिनों का दिया समय

हुसैनाबाद /डेस्क 

पलामू: नगर पंचायत हुसैनाबाद द्वारा गोदामी पोखरा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को लेकर आम सूचना जारी की गई है. कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी सुचना में गोदामी पोखरा परिसर में अवैध रूप से आवास एवं दुकान संचालित करने वालों को तीन दिनों के भीतर स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है. जारी सूचना के अनुसार गोदामी पोखरा सरकारी भूमि है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से आवास और दुकानों का निर्माण कर उपयोग किया जा रहा है. नगर पंचायत प्रशासन ने ऐसे सभी अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के अंदर परिसर खाली करने को कहा है. नगर पंचायत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास उक्त भूमि पर दावा करने संबंधी कोई वैध सरकारी दस्तावेज उपलब्ध है, तो वह तीन दिनों के भीतर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर न तो परिसर खाली किया गया और न ही संबंधित कागजात प्रस्तुत किए गए, तो अतिक्रमित भवनों एवं दुकानों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड के आदिवासी इलाकों में मिटती आदिवासी संस्कृति  की चिंता कौन करेगा? अस्तित्व के संकट का सवाल

संबंधित सामग्री

राबड़ी आवास के बाहर आज भी डटे कार्यकर्ता, Z+ सुरक्षा वापस देने की मांग

बिहार

राबड़ी आवास के बाहर आज भी डटे कार्यकर्ता, Z+ सुरक्षा वापस देने की मांग

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस लेने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहरेदारी पर डटे हैं।

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

राजनीति

मानसून सत्र में कैबिनेट विस्तार पंजाब में लगाएगा बेड़ा पार, चुग, चड्ढा और कैप्टन के सहारे बड़ी राजनीतिक तैयारी में जुटी

हुसैनाबाद में बाल रोग स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में 128 बच्चों की हुई स्वास्थ जांच

झारखंड

हुसैनाबाद में बाल रोग स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में 128 बच्चों की हुई स्वास्थ जांच

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन, सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम

बिहार

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन, सील किए गए 13 अवैध नर्सिंग होम

मुजफ्फरपुर जिले में स्वास्थ्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन किया गया है। इस कड़ी मे तीन संयुक्त टीमों ने एक साथ 15 से अधिक केंद्रों पर की छापेमारी की है।

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

झारखंड

बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल