हुसैनाबाद: एसडीओ ने महीनों से अवरुद्ध सड़क को मौके पर पहुंचकर कराया बहाल

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद: एसडीओ ने महीनों से अवरुद्ध सड़क को मौके पर पहुंचकर कराया बहाल

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड में चौवा चट्टान–गारहेगोरया मुख्य सड़क पिछले दो महीने से अधिक समय से बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था. इसके कारण बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों का अस्पताल पहुंचना और ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क गांव के ही एक रैयत द्वारा निजी जमीन बताकर अवरुद्ध कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसडीओ गौरांग महतो स्वयं स्थल पर पहुंचे.

उन्होंने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और तुरंत कार्रवाई कर सड़क पर आवागमन बहाल कराया. प्रभारी एसडीओ सह एलआरडीसी गौरांग महतो जनता की पहली पसंद के रूप में जाने जाते हैं. उनका कार्य देख ग्रामीणों में चर्चा हो रही है. जिस सड़क को अधिकारियो के लापरवाही के कारण दो महीने से अधिक समय तक बहाल नहीं किया जा सका, उसे गौरांग महतो ने प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी के प्रभार मिलने के कुछ ही दिनों के भीतर रैयतो से बातचीत कर समस्या का समाधान करते हुए बहाल करवाया. ग्रामीणों ने कहा कि एसडीओ की इस सक्रिय पहल से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और उन्होंने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए एसडीओ गौरांग महतो को धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़ें: चांडिल:-ऐतिहासिक राम मेले में उमड़े दर्शक, टुसू को किया गया पुरस्कृत

संबंधित सामग्री

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई