हुसैनाबाद: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर ए.के. सिंह कॉलेज जपला में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद: अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस पर ए.के. सिंह कॉलेज जपला में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

विकास कुमार /न्यूज़ 11भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद के स्थानीय एके सिंह कॉलेज जपला मे अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर 5 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने की.कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह, खेलकूद पदाधिकारी प्रो. राहुल कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विवेक कुमार सहित कई शिक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे.निबंध प्रतियोगिता का विषय था— “नागरिक बोध (Civic Sense): स्वरूप एवं प्रासंगिकता”, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय— “राष्ट्रीय एकता/राष्ट्रीय एकीकरण” निर्धारित किया गया था.

दोनों प्रतियोगिताओं में दर्जनों स्वयंसेवकों एवं छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.प्रतिभागियों में पुष्पा कुमारी, खुशबू गुप्ता, उत्तम कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, सुमित्रा कुमारी, रिंकू कुमारी, अंशु कुमारी, संध्या कुमारी, शिवानी कुमारी, कुशवाहा प्रकाश कुमार, शशि रंजन कुमार, पीयूष राज, गायत्री कुमारी, प्रीति कुमारी, श्वेता कुमारी, अंजली कुमारी, राकेश कुमार, राहुल कुमार, रिंकी कुमारी, रागनी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुरज कुमार, रविकांत किशोर, माया कुमारी, रीमा कुमारी, संजना भारती, सपना कुमारी, प्रीतम कुमारी सहित अनेक छात्र–छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद स्मार्ट क्लास में उपस्थित सभी छात्रों को नागरिक बोध विषय पर आधारित वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया. वीडियो के माध्यम से यह बताया गया कि स्वयं तथा समाज में नागरिक बोध को अपनाकर हम किस प्रकार सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.अंत में प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि “नागरिक बोध का अर्थ है तमीज. हमें जाति, धर्म और नस्ल से ऊपर उठकर स्वयं को एक नागरिक के रूप में पहचानना चाहिए और समाज हित में व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि समाज का हित ही व्यक्ति का हित है.” कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राहुल कुमार सिंह ने किया.

यह भी पढ़ें: कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग में युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदने का किया प्रयास, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.