दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

humta-road-construction-delay-ajsu-leader-demands-

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

दो साल से अधर में सड़क निर्माण आजसू नेता ने cm समेत अधिकारियों को लिखा पत्र जांच की मांग

न्यूज11 भारत
बुंडू/डेस्क:
जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. इस गंभीर जनसमस्या को लेकर आजसू पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक (तमाड़ विधानसभा), DC (रांची) और कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग, रांची ग्रामीण) को पत्र लिखकर इस समस्या के त्वरित समाधान और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. 

राजकिशोर कुशवाहा ने तमाड़ विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि शायद स्थानीय विधायक को अपने क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क की दुर्दशा की जानकारी नहीं है, इसलिए पत्र के माध्यम से उन्हें इस ओर अवगत कराया गया है ताकि वे गहरी नींद से जागें.
 
कागजों पर निर्माण का संशय, धरातल पर तालाब बनी सड़क
पत्र में कुशवाहा ने उल्लेख किया है कि दो वर्ष पूर्व सड़क निर्माण का टेंडर होने के बाद शिलान्यास पट का आधार भी बनाया गया था, लेकिन आधिकारिक शिलान्यास आज तक नहीं हुआ. इस बीच ठेकेदार और विभाग द्वारा सिर्फ 'खानापूर्ति' के लिए दो बार काम शुरू करने का दिखावा किया गया. सड़क के दोनों ओर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया और कहीं-कहीं सिर्फ गिट्टी (मेटल) गिरा दी गई, जिसने स्थिति को और भयावह बना दिया है.

 वर्तमान में स्थिति यह है
हल्की बारिश में भी सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. आपातकालीन संकट: सड़क की बदहाली के कारण कोई भी वाहन या एम्बुलेंस गांव में आने को तैयार नहीं होते, जिससे मरीजों की जान पर बन आ रही है. ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश और संशय है. अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से इस सड़क का निर्माण सिर्फ कागजों (फाइलों) में ही तो नहीं समेट दिया गया है?

 आजसू नेता ने की ये प्रमुख मांगें
ग्रामीणों की गंभीर परेशानी को देखते हुए उक्त सड़क का नवनिर्माण यथाशीघ्र (तुरंत) शुरू कराया जाए. टेंडर होने के बावजूद कार्य को जानबूझकर लटकाने वाले संवेदक (ठेकेदार) और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए कि कार्य में देरी या अनियमितता के पीछे कहीं विभागीय भ्रष्टाचार तो नहीं है. 'अगर इस जनहित के कार्य को जल्द से जल्द शुरू नहीं किया गया, तो हुमटा ग्राम और बुंडू क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आजसू उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.'

यह भी पढ़ें: शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
 

संबंधित सामग्री

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

झारखंड

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

झारखंड

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर

नपं अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, महाप्रबंधक से जांच की मांग

झारखंड

नपं अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, महाप्रबंधक से जांच की मांग

नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र में लगातार ट्रांसफार्मर जलने और बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक