शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Huge serpent spotted in Shiva temple; crowd of vil

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

केसरीनाथ यादव/ न्यूज 11 भारत/
मसलिया/डेस्क:
गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे. मंदिर का गेट खुलते ही उन्होंने देखा कि भगवान शिव के समक्ष एक विशाल नाग फन फैलाकर खड़ा है. यह दृश्य देखते ही पुजारी कुछ देर के लिए अचंभित रह गए. घटना की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटने लगे. देखते ही देखते मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई. 

कई लोगों ने इसे भगवान शिव की कृपा और आस्था से जोड़कर देखा. ग्रामीणों ने नाग को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर उसके दर्शन किए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाग काफी देर तक शिवलिंग के समीप फन उठाकर बैठा रहा. इस दौरान पुजारी ने नियमित रूप से पूजा-अर्चना भी संपन्न की. पूजा के बाद नाग शांत होकर वहीं मंदिर के अंदर कुंडली मारकर बैठ गया. इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही.

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी मंदिर के भीतर इतना बड़ा नाग नहीं देखा था. घटना की चर्चा आसपास के गांवों में भी फैल गई है, जिसके बाद लोग मंदिर पहुंचकर नाग के दर्शन कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक नाग मंदिर के अंदर ही मौजूद था. हालांकि ग्रामीण उसकी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं और वन विभाग को सूचना देने की भी बात कही जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

यह भी पढ़ें: चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

संबंधित सामग्री

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

झारखंड

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

झारखंड

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर

नपं अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, महाप्रबंधक से जांच की मांग

झारखंड

नपं अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, महाप्रबंधक से जांच की मांग

नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र में लगातार ट्रांसफार्मर जलने और बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक