होलिका दहन सोमवार को, डांडा रोपण के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना

मारवाड़ी समाज ने की होलिका पूजा, मंगलकामना

By : News11 Bharat
होलिका दहन सोमवार को, डांडा रोपण के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना

न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  जमशेदपुर: पूरे देश मे आज यानी सोमवार को होलिका दहन है. इस की तैयारी मुकम्मल की जा रही है. डांडा रोपण के साथ पूजा-अर्चना भी की जा रही है. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के द्वारा साकची के आमबगान में होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया है, आज डंडा रोपण के साथ पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हुई, मुख्य यजमान के रूप में श्री पुनित काउंटिया उपस्थित थे. पूजन कार्य पंडित बसंत जोशी, पुरषोत्तम जोशी, दीपक जोशी, रवि जोशी के देखरेख में हुआ.

*मारवाड़ी समाज लकड़ी नहीं गोबर के कंडों से करता है होलिका दहन

एक ओर जहां हर गली मोहल्ले के साथ गांव-गांव में होलिका दहन में लकड़ी जलाई जाती है, वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी समाज इस अपनी अलग परंपरा का पालन पीढ़ियों से करता आ रहा है. यह समाज लकड़ी नहीं गोबर के कंडों से होलिका दहन को आज भी कायम रखे हुए है. रविवार को शहर समेत पूरे जिले में होलिका की पूजा हुई. सभी ने मंगलकामना की.
शहर के आमबगान मैदान साकची में मारवाड़ी समाज सौ साल से भी अधिक समय से यह परंपरा निभाई जा रही है. होलिका दहन के लिए मारवाड़ी समाज के लोग पूरे परिवार के साथ होलिका स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना करता है. आज यह रस्म निभाई जाएगी . यहां शहरी क्षेत्र में रहने वाले मारवाड़ी परिवार के लोग एकत्र होकर पूजा अर्चना करेंगे. हिंदू धर्म को मानने वालों में मारवाड़ी समाज होली त्योहार को अलग अंदाज में मनाने तैयार है. पूजन विधि में महिलाएं जुटी रहीं.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह रेलवे क्लब में महिला समिति का भव्य होली मिलन, संतोषी शेखर के नेतृत्व में महिलाओं ने जमकर मनाया रंगोत्सव

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.