न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर ऐसा असर डाला है कि अब इसका असर सरकारी कामकाज में भी दिखाई देने लगा हैं. झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया हैं. यहां एक सहायक शिक्षक जनगणना कार्य करने बाइक या कार से नहीं, बल्कि घोड़े पर सवार होकर निकले. अब उनका यह अनोखा अंदाज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.
गढ़वा जिले के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी में कार्यरत सहायक शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता को भारत सरकार की ओर से 16 मई से मकान सूचीकरण एवं जनगणना कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. उनका कार्यक्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघटवा क्षेत्र निर्धारित किया गया लेकिन जब लोग उम्मीद कर रहे थे कि शिक्षक बाइक या किसी वाहन से गांव-गांव जाएंगे, तब मुन्ना प्रसाद गुप्ता घोड़े पर सवार होकर निकल पड़े. गांव की सड़कों पर घोड़े पर बैठकर जनगणना करने जाते शिक्षक को देखकर लोग हैरान रह गए.
शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऐसे में उन्होंने मजाकिया लेकिन संदेश देने वाले अंदाज में घोड़े का सहारा लिया. उन्होंने कहा "जब पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे है, तब घोड़े की सवारी ज्यादा सस्ती और सुविधाजनक लग रही हैं." उनकी यह बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं.
यह भी पढ़े: बहरागोड़ा में हाथी का तांडव! युवक की बाइक को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर तोड़ा